खरसावां भाग-9 के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने निकाली विजय जुलूस

खरसावां प्रखंड भाग-9 से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने शनिवार शाम को विजय जुलूस निकाला। इससे पूर्व कालीचरण बानरा ने अपने समर्थकों के साथ खरसावां शहिद पार्क पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद झामुमो कार्यालय के समीप जोरदार आतिशबाजी की गई। वही प्रखंड के सभी बस्तियों में विजय जुलूस निकाला गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, झामुमो के जिला प्रवक्ता अनुप सिंहदेव, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, सुमित पटनायक, मोहम्मद दबंग, लालु हांसदा, सुरेश मोहंती, सुजीत नायक समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *