जमशेदपुर: एसबीआई बैंक कर्मचारी लापता, ढूंढने में लगे परिजन।
जुगसलाई निवासी आनंद कुमार नामक युवक शनिवार सुबह लगभग 8:30 से लापता है। युवक के भाई जयप्रकाश ने बताया की उसका भाई एसबीआई बैंक में कर्मचारी है। वह सुबह घर से घाटशिला जाने की बात कह कर निकला था। लगभग 11 बजे के बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। संपर्क ना होने से घबराए परिजन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है। परिजन द्वारा लापता युवक को खोजने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।