जमशेदपुर: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी कर्मी निसार हसन उर्फ निशु को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी कर्मी निसार हसन उर्फ निशु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉक्टर एम तमिलवानन ने बताया, कि सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधीकर्मी हथियार लेकर घूम रहे हैं. इस संदर्भ में सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम द्वारा छापेमारी कर अपराध कर्मी निशु उर्फ निसार हसन को एक लोडेड देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि निसार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पिछले दिनों सोनारी थाना अंतर्गत साईं मंदिर के समीप हुए बम कांड एवं बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित गीतांजलि बार से 17 मार्च 2022 को 10 हजार रंगदारी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया कि यह एक कुख्यात अपराधी है और कई मामलों में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *