आंधी ने फिर से मचाई तबाही, राजनगर में एक असहाय महिला के घर का छप्पर उड़ा, तीन बच्चों संग बिना छत के घर मे रहने को मजबूर

लगातार कुछ दिनों से शाम को हो रही तेज बारिस और आंधी तूफान से राजनगर के विभिन्न इलाकों में भारी तबाही मची है,वहीं गुरुवार की शाम भी तेज हवाओं से राजनगर प्रखंड कार्यालय के पीछे एक बस्ती में एक असहाय महिला कपरा मार्डी अपने तीन बच्चों के साथ घर मे थी कि अचानक तेज आंधी से उनके घर का छप्पर उड़ गया,वहीं घर मे रखे अनाज व समान भी बर्बाद हो गए।और अब खुली छत के घर मे अपने तीन बच्चों संग रहने को मजबूर है।और उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है,वो अपने घर मे छत बनवाने में भी असमर्थ है,वहीं उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है,
बताया जा रहा है कपरा के पति का देहांत इस वर्ष के फरवरी माह में हो गया,जिसके बाद से यहां वहां मजदूरी कर अपने तीन बच्चों को पाल रही है।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *