लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति पहली बार जमशेदपुर पहुँचे जहां जिला इकाई ने किया स्वागत

देश भर में छोटे एवँ सूक्ष्म उद्योगों के समस्याओं को देश के उच्चस्त पटल पर रखने एवं उनके समाधान करने वाली लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति पहली बार जमशेदपुर पहुँचे जहां जिला इकाई ने उनका स्वागत किया।

यहां एक बैठक का भी आयोजन किया गया जहां पूर्वी सिंहभूम एवं सराईकेला जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, सभी ने इस दौरान अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं बैठक के दौरान दोनों जिले में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के वस्तु स्तिथि से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया। बातचीत के क्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि वर्ष 1994 में लघु उद्योग भारती की स्थापना हुई थी और तब से लेकर लगातार आज तक देश के सभी क्षेत्रों में संगठन का विस्तार हुआ है, और लगातार लघु उद्योगों के हितों के रक्षा के लिए संगठन कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि यहां बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की जाएगी साथ ही यहां के लघु उद्योगों की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए इसपर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *