विधायक सविता महतो ने सदन में उठाया चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा।

चांडिल। बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधायक सविता महतो ने सदन में चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा उठाया। इस दौरान विधायक ने सदन में सवाल किया कि क्या यह बात सही है कि सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल बांध से विस्थापिततो को आज तक संपूर्ण पुनर्वास सुविधा मुहैया नहीं कराया जा सके। वही उत्तर में स्वीकारात्मक है। 2. क्या यह बात सही है कि चांडिल बांध के जल भंडारण की क्षमता बर्षा से आर एल 180 मीटर से नीचे रही है परंतु विभागीय ज्ञापन संख्या 77 द्वारा आर एल 183 मीटर रखने हेतु आदेश निर्देश निर्गत किया गया है पूर्ण प्रभावित क्षेत्र में रूप क्षेत्र की स्थिति बन जाएगी। उत्तर में आंशिक स्वीकारात्मक है। 3. क्या यह बात सही है चांडिल बांध से विस्थापितों की वरीयता सूची 2003 के आधार पर परियोजना व जिला के विभिन्न कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय रिक्त पदों का नियोजन की व्यवस्था आज तक नहीं की गई। उत्तर में स्वीकारात्मक है। 4. क्या यह बात सही है कि विस्थापित के 22 पुनर्वास स्थलों में संपूर्ण बुनियादी सुविधा विकास आज तक नहीं हो पाई है। उत्तर आंशिक स्वीकारात्मक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *