जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के नव गठित टिनप्लेट वर्कस यूनियन की पहली बैठक में मजदूरों की समस्याओं एवं भविष्य को लेकर चर्चा

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के नव गठित टिनप्लेट वर्कस यूनियन की पहली बैठक में मजदूरों की समस्याओं एवं भविष्य को लेकर चर्चा हुई. बैठक से पूर्व सभी कमेटी मेम्बरों एवं पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया. परिचय के बाद मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह ने बताया, कि वर्तमान कमेटी की पहली प्राथमिकता मजदूर एवं प्रबंधन के बीच सामंजस्य स्थापित कर मजदूरों के हक और अधिकार को दिलाना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि पहली बैठक काफी सकारात्मक रही है. बैठक में जिन विषयों पर चर्चा उसको लेकर अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने समाधान दिलाने का भरोसा दिलाया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *