हिंदी मासिक पत्रिका स्वर्णरेखा संवाद के संपादक ब्रिज तिवारी के लडका अभिजीत कुमार के शादी समारोह में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 2 उनके आवास पर आए चार किन्नरों का उप मुखिया सुनील गुप्ता के द्वारा सूट का कपड़ा देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे कई सारे उपहार एवं आर्थिक सहयोग भी किया गया।इस मौके पर उपस्थित गुरूमा बेबी मौसी, स्वीटी किन्नर, अंजू किन्नर एवं सोनिया किन्नरों ने वर वधु को तहे दिल से आशीर्वाद देते हुए दीर्घायु होने की कामना की, वही उप मुखिया सुनील गुप्ता ने किन्नरों को रोजगार के लिए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिए है।उन्होंने किन्नरों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया है।समाज में किन्नरों को भी सम्मान का अधिकार दिलवाने के लिए समाज के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिए।
इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह,श्रवण मिश्रा, पप्पू ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।



