जन्माष्टमी से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Spread the love


जमशेदपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालु भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
मार्ग के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया आयोजन में महिला, पुरुष और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चों की भी सहभागिता रही।
आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और इसी कड़ी में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण और श्रद्धामय माहौल में संपन्न हुई इस यात्रा ने पूरे शहर को कृष्ण भक्ति के रंग में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *