जमशेदपुर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि; बोले- उनके सपनों का झारखंड बनाने का लें संकल्प

Spread the love

जमशेदपुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने कदमा उलियान में बने शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर माथा टेका और उन्हें नमन किया. इस मौके पर ईचागढ़ विधायक और शहीद निर्मल महतो के छोटे भाई सह राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो सहित पार्टी के कोल्हान स्तरीय विधायक एवं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और शहीद निर्मल महतो के सपनों और आदर्शों का झारखंड बनने का संकल्प लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्मल महतो के शहादत को याद करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण में अनेकों बलिदानियां हुई है मगर निर्मल दा की शहादत उन सब से अलग थी. आज उन्हीं की देन है जो अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका है. उन्होंने राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए शहीद निर्मल महतो के आदर्शों पर चलते हुए झारखंड को विकसित झारखंड बनाने का संकल्प लेने का संदेश दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को अशांत करने के पीछे विपक्षी एजेंडा बताया. उन्होंने विपक्ष पर छाती पीटने का आरोप लगाया. हालांकि छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर सीएम मीडिया के सवालों से बचते नजर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *