
पाकुड़ हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय अनूप कुमार मंडल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनूप बाइक से पाकुड़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल अनूप को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि नो-एंट्री लागू रहने के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश चिंता का विषय है। लोगों ने मार्ग पर नियमित निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से फरार वाहन की पहचान कर चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की