
रामगढ़ के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत देवरिया सरना स्थल स्थित जोभीया गाढ़ा के खेत में महुआ के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विशाल मुंडा (18 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।