बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

Spread the love

सारण जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त दलित टोला में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली नहीं रहने पर भीषण गर्मी में सड़क किनारे दरवाजे पर एक दर्जन सोये लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें 7 लोगों को गंभीर हालत में घायल इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले का ट्रांसफार्मर जला हुआ है,जिसके वजह से बिजली नहीं है, वहीं भीषण गर्मी की वजह से सभी लोग दरवाजे के बाहर सड़क किनारे नाले के उपर सोये हुए थे कि तेज रफ्तार मे आए ट्रैक्टर ने सभी को कुचल दिया। वहीं मौके पर उसी रास्ते जा रहें नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख सभी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मशरक तख्त दलित टोला गांव निवासी लव कुश ठाकुर की 5 वर्षीय पुत्री माही कुमारी,स्व सुखदेव राम की 70 वर्षीय पत्नी गुलपति देवी ,विक्रमा ठाकुर की 70 वर्षीय पत्नी कादित देवी एवं 17 वर्षीय पुत्र राजा ठाकुर,पवन ठाकुर की 20 वर्षीय पत्नी काजल देवी , दिनेश ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र पवन ठाकुर,स्व विक्रमा ठाकुर का 28 वर्षीय पुत्र लव कुश ठाकुर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस भी जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। घटना के बारे में बताया गया ट्रैक्टर पानापुर के रसौली गांव के टेंट हाउस का था और तेजी में जा रहा था कि घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर सोये लोगों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *