
चांडिल के ईंचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. मुंडा ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सा कर्मियों ने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी न हो और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।
