जमशेदपुर में JEE Main 2026 सत्र-2 का शानदार रिजल्ट, बंसल क्लासेस के छात्रों का जलवा

Spread the love

जमशेदपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (सत्र-2) के परिणाम घोषित होते ही बंसल क्लासेस के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। संस्थान के छात्र करण यादव ने 99.60 परसेंटाइल हासिल कर शहर और संस्थान का नाम रोशन किया है।
करण का विषयवार प्रदर्शन शानदार
करण यादव ने खासतौर पर गणित विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके विषयवार परसेंटाइल इस प्रकार हैं—
गणित: 99.93
रसायन विज्ञान: 99.53
भौतिक विज्ञान: 98.11
संस्थान में खुशी का माहौल
करण की इस उपलब्धि पर बंसल क्लासेस में खुशी का माहौल है। मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह, सेंटर डायरेक्टर चंदन जायसवाल और सेंटर हेड बिमलेश झा ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सेंटर डायरेक्टर चंदन जायसवाल ने कहा कि करण की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह बेहतरीन परिणाम है। उन्होंने कहा कि करण अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं।
अन्य छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
संस्थान के कई अन्य छात्रों ने भी 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी सफल छात्र अब JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं।
बंसल क्लासेस प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *