चांडिल NH-32 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बुधवार को हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए है। चांडिल थाना क्षेत्र के बाईपास एनएच-32 पर भालुककोचा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रेलर धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. जबकि तीनों युवक चांडिल से स्टेशन की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर बाइक समेत युवकों को करीब 50 फीट तक घसीटता चला गया. इस दौरान एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया.

ट्रेलर को पुलिस ने किया जब्त
मृत युवक की पहचान झिमरी गांव निवासी रोहित महतो के रूप में हुई है. वहीं, उसके दो साथी आकाश और कांति महतो गंभीर रूप से घायल हुए है. टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे. घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को उठाकर चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां से 2 युवकों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया. घटना के बाद ट्रेलर का चालक फरार है. पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है.

कॉलेज से वापस लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर चांडिल कॉलेज आए थे. कॉलेज से वापस घर लौटने के क्रम में तीनों ट्रेलर की चपेट में आ गए. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को दे दी है. इस घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *