
उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन मे देते हुए फन वर्ल्ड के संचालक चंद्रशेखर पर्वत ने कहा कि इस गरिमामय अवसर पर जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी, उपाध्यक्ष जूना अखाड़ा अपनी पावन उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इस मेले में आम जनता के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले (Jhula/Rides) लगाए गए हैं, जिनमें बच्चों, युवाओं एवं परिवार के सभी सदस्यों के लिए सुरक्षित एवं रोमांचक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मेले के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं: विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे झूले बच्चों के लिए विशेष झूले एवं खिलौनों की दुकानें विभिन्न राज्यों के टेक्सटाइल (वस्त्र) स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विविध फूड स्टॉल, महिलाओं के लिए विशेष मनिहारी (सौंदर्य एवं उपयोगी वस्तुएं) स्टॉल एक ही परिसर में परिवार के सभी वर्गों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
कहने का तात्पर्य यह है कि यहाँ शिरकत कर रहे विभिन्न कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पादों में उनकी कलाकारी भी देखने को मिलेगा.यह “फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड” एक ऐसा आकर्षक स्थल होगा, जहां मनोरंजन, खरीदारी और खान-पान का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
जमशेदपुर वासियों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ “फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड” का आनंद ले ।
