सदर अस्पताल के पास स्टार्ट करते ही बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

Spread the love

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही अचानक आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक जैसे ही स्टार्ट की गई, उसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *