जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता: अपराध, ट्रैफिक जाम और नशे के बढ़ते कारोबार से लोग परेशान

Spread the love

पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वाराजमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था पर उठी चिंता, अपराध और अव्यवस्था से नागरिकों में भय का माहौल
जमशेदपुर में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती विधि-व्यवस्था को लेकर अब आम नागरिकों की चिंता खुलकर सामने आने लगी है। शहर के एक जागरूक नागरिक ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
शहर में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमले और हत्याओं के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है, जो स्थिति को और गंभीर बना रहा है। आरोप है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बेखौफ होकर संगठित अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से अपेक्षित सख्त कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक सुधार के बजाय पुलिस का अधिक ध्यान केवल हेलमेट जांच पर केंद्रित है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है।
इसके साथ ही शहर में नशीले पदार्थों, विशेषकर स्मैक जैसे ड्रग्स की बढ़ती बिक्री को लेकर भी चिंता जताई गई है। लोगों का कहना है कि इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है।
इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले में सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों के बड़े पैमाने पर संचालित होने का भी आरोप लगाया गया है। नागरिकों का कहना है कि इन अवैध कार्यों पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
मामले को लेकर नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *