समस्तीपुर में गांधी प्रतिमा तोड़ी गई, लोगों में आक्रोश

Spread the love

समस्तीपुर रोसड़ा स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दशकों पुरानी प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह स्थानीय लोगों की भारी भीड़ स्थल पर जुट गई और लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा स्थल की साफ-सफाई कर मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास जारी हैं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *