रांची: धुर्वा बिजली सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप, कारतूस भी बरामद

Spread the love

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) का नाम लिखा था और उसके साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ मिला, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों की नजर स्टेशन परिसर में पड़े लावारिस लिफाफे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उस पर “आवश्यक सूचना” और “लाल सलाम” जैसे शब्द लिखे हुए थे। कारतूस बंधा होने के कारण मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षित करते हुए लिफाफा व कारतूस को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लिफाफा कब और किसने वहां रखा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसमें उग्रवादी संगठन की वास्तविक संलिप्तता है या किसी असामाजिक तत्व की शरारत।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *