
जादूगोड़ा स्थित यूसीएल भटिन माइंस के मुख्य गेट के समीप बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कार जादूगोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भटिन माइंस गेट के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जादूगोड़ा अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक युवक को हल्की चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने पर जादूगोड़ा प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी अन्य वजह
