सविता महतो ने विधायक निधि से दिए पांच पानी टैंकर की सौगात।

Spread the love

चांडिल ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों के दौरान पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक निधि से पांच पानी की टेंकर उपलब्ध कराया गया। बुधवार को चांडिल के भुईयांडीह में विधायक एवं जिप सदस्य पिंकी लायेक ने फिता काटकर पांच पानी टैंकर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शादी-विवाह तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अक्सर पानी की समस्या सामने आती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में कुल दस पानी टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिलहाल पांच टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि शेष पांच टैंकर भी जल्द ही क्षेत्र को दिए जाएंगे। इस मौके पर जिला पार्षद सह झामुमो महिला मोर्चा जिला सचिव पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, बैद्यनाथ टुडू, दिलीप महतो, कृष्ण किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, मिलन तंतुबाई, राहुल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *