जमशेदपुर में ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Spread the love

जमशेदपुर में ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश अभी जारी है। 3 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि कदमा टोल ब्रिज, गोलचक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात जवान हीरालाल महतो पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि अपराधियों ने कार से कुचलकर उनकी हत्या करने की कोशिश की, जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल इलाजरत हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिज़ायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमनदीप सिंह
,अंकित मुखी और आदित्य मुखी शामिल हैँ तीनों पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस से नाराजगी के कारण उन्होंने मिलकर योजना बनाकर जवान को कार से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *