पटमदा के सुंदरपुर स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, नाराज़ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

Spread the love

जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सुंदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पटमदा प्रखंड के सुंदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई होती है, लेकिन विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कुल पांच शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन वर्तमान में केवल तीन शिक्षक ही उपलब्ध रहते हैं, वह भी नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंचते। ऐसे में बच्चों को समय पर पढ़ाई नहीं मिल पा रही है और अभिभावकों में गहरी नाराजगी है। इसी को लेकर आज ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई, तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *