
जमशेदपुर टाटा पावर मजदूर यूनियन”के द्वारा,टाटा पावर के गेट पर मजदूरों की प्रदर्शन”टाटा पावर” के अंदर कार्यरत ठेका प्रबंधन के द्वारा मजदूरों के शोषण,श्रम कानून का पालन न करने के खिलाफ
ठेका प्रबंधन मजदूरों को पे स्लिप जारी नही करती,ओवर टाइम का डबल भुगतान नही देती, कैंटीन के खाना की क्वालिटी पर सुधार करने की मांग पर ठेकेदार द्वारा मजदूरों को ट्रांसफर करने,काम से हटा देने की धमकी दी जा रही है।दो मजदूरों को साकची पावर हाउस ट्रांसफर कर दिया है।
यह आंदोलन एटक के कोल्हान प्रमंडल के महासचिव कॉम अंबुज ठाकुर के नेतृत्व में मजदूरों की हक की लड़ाई के लिए प्रारंभ किया गया इसकी सूचना पूर्व में उपयुक्त डीएलसी और एसडीओ को दी जा चुकी है इसके साथ ही इस आंदोलन में मजदूरों की हक की लड़ाई भारतीय कम्युनिस्ट हमेशा से लड़ती आई है और टाटा पावर के मजदूरों की लड़ाई भी लड़ेगी उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजदूरों की हक की लड़ाई हमेशा से करती आ रही है और उन्होंने टाटा पावर प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर मजदूरों के उचित मांगों को समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाएगा तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया टाटा पावर में चक्का जाम करने के लिए अपना पूरा समर्थन देगी।
इस अवसर पर एटक के राज्य सचिव कामरेड अशोक यादव भी शामिल हुए उन्होंने मजदूरों की लड़ाई में एटक का पूर्ण समर्थन देने और अंतिम चरण तक इस लड़ाई को लड़ने का आश्वासन यहां के मजदूरों को दिया । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की केंद्र सरकार की नीतियां इन सबके लिए जिम्मेदार हैं ।अगर टाटा पावर मजदूरों के समस्याओं का निदान नहीं करती है उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है , तो पूरे जिले में एटक की ओर से टाटा पावर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने मजदूरों का आह्वान किया कि 12 तारीख को श्रम कानून के खिलाफ होने वाले हड़ताल में टाटा पावर के मजदूर एवं जमशेदपुर के अन्य संस्थाओं में कार्यरत मजदूरों को भी शामिल होने का आह्वाहन किया।
इस मीटिंग में झारखंड मजदूर यूनियन की उपाध्यक्ष पिंकी सिंह ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए टाटा पावर को चेताया की झारखंड के अंदर मजदूरों का शोषण राज्य की अबुआ सरकार नही मानेगी।
जेएमएम के प्रतिनिधि नवमी सिंह ने भी टाटा पावर के खिलाफ इस आंदोलन का समर्थन करते हुए मजदूरों के हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी।
सभी मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी की अगर 11फरवरी तक समस्याओं का समाधान और मांगे नही मानी गई,तो 12 फरवरी को टाटा पावर का चक्का जाम किया जाएगा।
