चौका थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का ड्रोन से सत्यापन, ग्रामीणों को किया गया जागरूक, 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल व बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरण


पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.01.2026 को चौका थानांतर्गत ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू में चौका थाना, SSB मतकमडीह के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती के संबंध में भौतिक रुप से एवं ड्रोन के माध्यम से सत्यापन किया गया, सत्यापन में ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू के कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू एवं चना की खेती की गयी है तथा अधिकांश भूमि परती पाई गयी, साथ ही ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू में चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी, एवं SSB मतकमडीह के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, तथा साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग एवं CIVIC ACTION PROGRAMME के तहत करीब 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं बच्चों के बीच पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *