जमशेदपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सिंघभूम जिला परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के राज्य मंत्री महेन्द्र पाठक के अगुवाई में संपन्न हुई,

बैठक में पार्टी जिला सचिव अम्बुज ठाकुर समेत जिला इकाई के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे, बैठक में मुख्य रूप से विगत दिनों केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर चर्चा किया गया, पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा की केंद्र सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को हटा कर चार नये श्रम कोड लाये हैँ जो मजदूरों को गुलामी की ओर धकेल रही हैँ, एक तरफ देश में बेरोजगारी बढ़ रही हैँ वहीँ मेहँगाई भी लगातार बढ़ रही हैँ, किसानो को उनका अधिकार नहीं मिल रहा हैँ, ऐसे तमाम मुद्दों पर आज बैठक में चर्चा की जा रही हैँ और आगे इन मामलों को लेकर जिला स्तर से लेकर राज्य और केंद्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *