सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्केट मेंसोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया.

सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्केट में
सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. सब्जी विक्रेता संतोष नामता बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संतोष अपने ठेले के पास बिजली की तार जोड़कर लाइट जलाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह गलती से हाई वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आ गया. बिजली का तेज झटका लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ास्थानीय लोगों और आनंद फाइनेंस के कर्मचारियों ने तुरत उसे उठाया और टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) ले गए, जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर सोनारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा है कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *