जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र के ट्यूब बड़ी स्थित एम टाइप फ्लैट में बीती रात अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने गैरेज का ताला तोड़कर एक बाइक की चोरी कर ली, जबकि कई अन्य बाइकों के लॉक को तोड़ने का प्रयास किया गया। सुबह जब स्थानीय लोग जागे तो देखा कि गैरेज का ताला टूटा हुआ है और एक बाइक गायब है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने कई बाइकों की चाबियों के लॉक खोलने की भी कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। सिदगोड़ा में एक बार फिर बढ़ी चोरी की वारदातें, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *