धनबाद में सनसनीखेज वारदात: आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

धनबाद में बीसीसीएल के मुनीडीह क्षेत्र में संचालित इंदू नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी को गोली मारी गई है।
मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के समीप गोपाल रेड्डी की कार पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनके कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले दरवाजे के छेद करते हुए उनकी जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया। घटना के बाद गोपाल रेड्डी को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में ले जाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गोपाल रेड्डी मुनीडीह काली मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। पूजा कर वे मंदिर से बाहर निकले और अपनी कार संख्या जेएच10डी-7785 में के पिछली सीट पर सवार होकर घर के लिए निकले थे, तभी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार एक 25 वर्षीय युवक ने उन पर गोली चला दी। पहली गोली कार के अगले हिस्से में लगी और वहीं फंस गई, जबकि दूसरी गोली उनकी जांघ में लगी। गोली चलते ही कार चालक उन्हें लेकर उनके आवास पर पहुंचा। यहां से उन्हें एंबुलेंस से धनबाद भेजा गया।

इधर घटना के तुरंत बाद डीएसपी नोसाद आलम मोके पर पहुचकर अपराधी की तलाशी में छानबीन शुरू कर दिया। काली मंदिर के पास स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी जमा हो गए।मुनीडीह काली मंदिर के पास चार रास्ते हैं। घटना के बाद अपराधी किस तरफ फरार हुआ ।
नोसाद आलम डीएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *