बुंडू अनुमंडल के तमाड़ में सरकारी शराब दुकान से लाखों की चोरी, चोरी करते हुए चोरो की चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद

Spread the love

एंकर— तमाड़ से इस वक्त की बड़ी खबर जहां सरकारी विदेशी शराब दुकान में लाखों की चोरी हो गई।
शटर टूटा, ग्रिल टूटी और गाड़ियों में भरकर शराब और कैश लेकर चोर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

आधी रात करीब दो बजे एक गाड़ी आती है। गाड़ी में बैठे चोर मशीन से शटर और ग्रिल काटते हैं फिर पेटियों में रखी शराब गाड़ी में लोड करते हैं। इतना ही नहीं, कैश काउंटर से करीब 87 हजार रुपये नगद भी ले उड़े।
संचालक के मुताबिक, चोरी हुई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ओर जांच में जुट गई कर्मचारियों पर भी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा है—वारदात की गहनता से जांच हो रही है कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

बाइट ओम प्रकाश डीएसपी बुंडू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *