अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद ,पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर आज दिनांक 27/09/25 को निरीक्षक उत्पाद, रामदास भगत के पर्यवेक्षण में घाटशिला उत्पाद अंचल अंतर्गत विभिन्न अवैध शराब की भट्टी एवं बिक्री केंद्र पर तलाशी एवं छापेमारी की गई

घाटशिला थाना अंतर्गत हीरागंज में छापामारी के क्रम में 5 अवैध चुलाई शराब भट्टी को नष्ट किया गया जिसमें कुल 2500 किलो ग्राम लगभग अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया और 50 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया।भट्टी संचालक दिनेश भुइयां,अरविंद कर्मकार,अशोक नायक,परमेश्वर भुइयां एवं बलराम भुइयां के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।छापामारी दल में मो• गुफरान,अवर निरीक्षक उत्पाद , प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल, गृह रक्षक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *