
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने शिबू सोरेन के संघर्ष के दोनों को याद करते हुए कहा कि गुरु जी ने इस इलाके से अपनी राजनीति शुरू की थी और उनकी पहली राजनीतिक शुरुआत शुद्ध कोर महाजनों के खिलाफ हुई थी। झारखंड वासी इस जगह को ऐतिहासिक स्थल मानते हैं यहीं पर चिरूडीह कांड हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा प्रयास है इस जगह पर उनकी याद में विशाल प्रतिमा स्थापित की जाए। वही मंत्री इरफान अंसारी ने कहा की गंगुडीह चिरुड़ीह उनका संघर्ष के दिनों का जगह है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है और इस जगह पर सरकार शिबू सोरेन पार्क बनाएगी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा भाजपा की सरकार में हमने गुरु जी के नाम पर पार्क बनाने के लिए पैसे की मांग की थी उस समय हमें नहीं दिया गया था। अब हमारी सरकार है और बहुत जल्द इस जगह पर गुरु जी के नाम से बहुत बड़ा पार्क बनाएंगे जो आसपास के इलाकों से भी लोग आएंगे। गुरु जी ने जो लड़ाई लड़ी है आज उसी का नतीजा है कि हमें झारखंड मिला है।
रवीन्द्र नाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष झारखंड
डॉ इरफान अंसारी, मंत्री
