कदमा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल के गेट के बाहर से बुधवार को दो छात्राओं के अचानक लापता होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

लापता छात्राओं में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी 11 वर्षीय हबीबा और धातकीडीह की 11 वर्षीय निदा शामिल हैं। दोनों सहेलियां एक ही कक्षा में पढ़ती हैं।
सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों से पूछताछ की है और स्कूल प्रशासन से भी विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही आसपास के इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर भी काम कर रही है ताकि दोनों के ठिकाने का कोई सुराग मिल सके।परिजनों का कहना है कि बच्चियां नियमित रूप से स्कूल जाती थीं और कभी किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई थी। अचानक दोनों के गायब हो जाने से परिवार बेहद परेशान हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बच्चियों की जल्द बरामदगी की मांग की है।कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बच्चियों को ढूंढ निकालने के लिए हर स्तर पर कोशिश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और बेचैनी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *