लोकसभा की कार्यवाही में संथाली भाषा को शामिल किए जाने पर राजनगर में हर्षोल्लास के साथ लड्डू वितरण


लोकसभा की कार्यवाही में संताली भाषा को शामिल किए जाने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी ने खुशी जताते हुए इसका स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह कदम आदिवासी समाज की पहचान और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने वाला है।
मेघराय मार्डी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर जाति और धर्म को साथ लेकर चलती है।
संसद की कार्यवाही में संताली भाषा का शामिल होना आदिवासी समुदाय की आवाज़ को और बुलंद करेगा तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने का अवसर देगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की सच्ची हितैषी है.
मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी,एसटी मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सोरेन,दिशोम जाहेर गढ़ राजनगर के अध्यक्ष सह भाजपा एसटी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी बीजू बास्के,रमेश पूर्ति, राजनगर प्रखंड पश्चिम महामंत्री मनसा लोहार,प्रखंड कोषाध्यक्ष अजित कुमार राऊत आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *