कपाली ओपी पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जुबेनाईल कस्टडी में भेज दिया है

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 10 बजे कपाली स्थित इस्लाम जनरल स्टोर के पास अजहर आलम (उम्र लगभग 20 वर्ष) पर 4-5 युवकों ने हमला कर मारपीट किया था जिससे वह घायल हो गया था.पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *