मारवाड़ी सम्मेलन चांडिल शाखा ने चना गुड़ एवं शर्बत वितरण किया

चांडिल (जगन्नाथ चटर्जी) मंगलवार को श्री श्री बजरंग दल अखाड़ा चांडिल हाटतोला के द्वारा झंडा जुलूस निकाला गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मारवाड़ी सम्मेलन चांडिल शाखा के लोगों ने शिविर लगाकर मेन रोड में भक्तों के बिच चना गुड़ एवं शर्बत का वितरण किया। शिविर का उद्घाटन शाखा के अध्यक्ष रत्नाकर खैतान ने किया। इस मौके पर अनिल पसारी, बबलु चौधरी, नवीन पसारी, अनिल जालान ,परमानंद पसारी, टीटू बगड़िया, आयुष पसारी, संदीप सुल्तानिया, राजेश पसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *