जमशेदपुर एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबाकी के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला-पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी

यह घटना स्कूटी सवार महिला पुरुष पारडीह से बड़ाबाकी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही यात्री बस ने स्कूटी सवार महिला और पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों लोग मौके पर ही गिर गए, वही स्कूटी करीब 2 किलोमीटर तक रगड़ते हुए चालक ने आगे ले गया
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.मृतक महिला का नाम अंजना महतो और राजेश सुरेन है राजेश सोरेन की पत्नी ने बताया कि उनके पति बिरसानगर के जोन नंबर 10 के रहने वाले थे. दोनों बड़ाबाकी में एक साथ काम करते थे. उनके पति आस्था कंपनी के सिविल इंचार्ज थे. वहीं महिला बहरागोड़ा की रहने वाली थी. वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना ले आई है. वही मौके से बस चालक फरार है. यात्री बस जमशेदपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *