होली और रमजान को लेकर जिला पुलिस काफी सशक्त है.वैसे आज शहर के अति संवेदनशील इलाका मानगों में फ्लैग मार्च निकला गया

जहां इस फ्लैग मार्च में जिला पुलिस कप्तान के साथ सीटी एसपी और ग्रामीण एसपी भी मौजूद रहे. वहीं जिला कप्तान ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है की भीड़ भार वाला इलाका या अति संवेदनशील इलाका इन इलाकों में फ्लैग मार्च करें पुलिस की गस्ती बढ़ाये ताकि होली और रमजान पर्व में किसी प्रकार का विघ्न बाधा ना हो.और आम लोगों तक प्रशासन यह मैसेज पहुंचा रही है कि आप स्वतंत्र रूप से अपने पर्व को मनाए और हुड़दंग ना करें.आपको बता दे की जिला पुलिस के जवान के साथ-साथ पड़ोसी जिला से भी विशेष पुलिस बल को बुलाया गया है ताकि होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *