जमशेदपुर मे टाटा समूह के संस्थापक जे.एन.टाटा के 186 वें जयंती के उपलक्ष्य मे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन यूनियन प्रांगण मे किया गया

बता दें पूर्व मे इसका आयोजन दिसंबर माह मे होता था लेकिन गर्मी के दिनों मे होने वाले रक्त की आवश्यकता को देखते हुए इसे विगत दो वर्षो से संस्थापक दिवस मे आयोजित किया जाता है और हर वर्ष इस शिविर मे रक्तदाताओं मे इज़ाफ़ा होता है, विगत वर्ष एक दिन मे यहाँ 2700 यूनिट रक्त यहाँ एकत्र किया गया था, और इस वर्ष इस रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए तीन हजार यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य तय किया गया, यूनियन के महासचिव आर.के.सिंह ने कहा की यह रक्तदान के क्षेत्र का महाकुम्भ है और संस्थापक जे.एन.टाटा का सपना मानव सेवा था और उसी दिशा मे लगातार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अग्रसर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *