जमशेदपुर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर में

बढ़ती यातायात समस्याओं के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्वी सिंहभूम, किशोर कौशल से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से मानगो पुल के आसपास की समस्या को उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बताया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर मानगो पुल के क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। कहा कि प्रशासन इस दिशा में उचित कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुधारने और जनता को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में चैंबर का पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यातायात समस्या के समाधान के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *