जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सलगाझुडी में अर्ध निर्मित रेलवे पुल के निकट एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

— जमशेदपुर के सलगाझुडी में इन दोनों रेलवे के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है अर्ध निर्मित पुल के पास पानी जमे वाले स्थान में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे कंपनी के कर्मचारियों ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव को तैरता हुआ देखा, देर ना करते हुए इसकी सूचना कंपनी के कर्मचारियों ने स्थानीय परसुडीह पुलिस को दी, जहां परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है फिलहाल शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि व्यक्ति कौन है कैसे घटना हुई है इसकी जानकारी नहीं है बस शव मिलने की सूचना पर पुलिस को सूचना दी गई है उन्होंने बताया कि स्थानीय कर्मचारियों ने पानी में तैरते हुए शव की जानकारी उन्हें दी थी फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।अभिषेक अग्रवाल कर्मचारी प्रथम दृष्टिया यह मामला पुल से नीचे गिरने से घटना का अनुमान जताया जा रहा है पर इस संबंध में पुलिस ने जांच की बात कहते हुए कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *