स्कूल के हॉस्टल की बाउंड्री फांद , रात में भागे पांच स्कूली छात्र , एक छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत ……., एनडीआरएफ की टीम ने बिहार के रहने वाले मृतक छात्र का शव नदी से किया बरामद …..

राजधानी रांची के जुमार पुल के समीप स्थित मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के पांच छात्र स्कूल के हॉस्टल की दीवाल फांद कर शनिवार की देर रात भागे थे जिसमें से एक छात्र (पीयूष सिंह) नदी को पार करने के दौरान बह गया था ,…. लगभग 24 घंटे के उपरांत आज दसवीं के छात्र पियूष सिंह का शव, घटना स्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर से एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है ।मृतक छात्र पियूष मूल रूप से बिहार के गया जिले के गुरुवा प्रखंड के रहने वाले मंटू सिंह का पुत्र है, रांची के मनन विद्यालय स्कूल के हॉस्टल में रहकर वह पढ़ाई करता था ।शनिवार की देर रात मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल के पांच छात्र जिसमें पीयूष सिंह ,प्रताप कुमार, अभिषेक ,वैभव और आशीष नामक छात्रा स्कूल के हॉस्टल की दीवाल फांद कर स्कूल से भाग कर नदी की ओर गए थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *