वास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया टाटा स्टील के सहयोग से जमशेदपुर में वास्कुलर रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया

Spread the love

जमशेदपुर वास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया, टाटा स्टील के सहयोग से, रविवार, 4 अगस्त, 2024 को नेशनल वास्कुलर डे के अवसर पर जमशेदपुर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया ताकि वास्कुलर रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस साल वॉकथॉन की थीम ‘अंप्युटेशन फ्री वर्ल्ड’ है। यह आयोजन पूरे भारत के 34 शहरों में किया गया ताकि वास्कुलर रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके, जो कि अंप्युटेशन के कारणों में से एक हैं लेकिन इन्हें रोका और ठीक किया जा सकता है।जमशेदपुर इस नेक उद्देश्य के समर्थन में पहली बार वॉकथॉन की मेजबानी किया हैवॉकथॉन सुबह 6 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के पास से शुरू हुआ और 2.5 किलोमीटर की दूरी तय किया गया। टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि थे इस मे 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जो इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए मजबूत सामुदायिक समर्थन को दर्शाता है। टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के जेनरल मैनेजर और इंडियन वास्कुलर सोसाइटी के सदस्य डॉ. सुधीर राय ने कहा “इस वॉकथॉन का आयोजन करके, हम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। पेरिफेरल आर्टेरियल डिजीज का प्रारंभिक पता लगाने और समय पर उपचार से अंगों के अंप्युटेशन को रोका जा सकता है।”वास्कुलर रोग, जो शरीर की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं, एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। भारत में 40-50% सभी अंप्युटेशन का कारण वास्कुलर रोगों से जुड़ी जटिलतायें होती हैं। जोखिम कारकों में धूम्रपान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं। गंभीर जटिलताओं और गैंग्रीन को रोकने के लिए प्रारंभिक स्तर पर पहचान और उपचार किया जाना आवश्यक हैं। वॉकथॉन का उद्देश्य वास्कुलर रोगों के जोखिम कारकों, लक्षणों और उपलब्ध उपचारों के बारे में जनता को शिक्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *