यह बजट भारत के गरिब और किसानों का बजट : केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रांची लोकसभा के भाजपा सांसद सह केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने देश 14 वां बजट को लेकर चांडिल के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेन्स किए। उनके साथ जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, महिला नेत्री सारथी महतो, जिला महामंत्री मधुसूदन गोंराई उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा इस बार के रक्षा बजट 6 लाख 22 हजार करोड़ का है। जो भारत को रक्षा की क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है। भारत रक्षा की क्षेत्र में 70 प्रतिशत आत्मनिर्भर बना हैं। इस बजट में भारत के युवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। काम काजी महिलाओं के लिए 200 बेड का हास्टल निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सरायकेला उपायुक्त को जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। इस बजट में महिलाओं के उत्थान के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह राशि महिलाओं के उत्थान के लिए खर्च किए जाएंगे। मोदी सरकार के दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरिबी रेखा के निचे से बाहर निकाला गया है। यह मोदी सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश के अंदर इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश काफी मजबूत हो गई है। इस मौके पर देवाशीष राय, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, प्रभात पोद्दार, सुरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *