गिरिडीह के पदम चौक में मुहर्रम के जुलुश में दो समुदाय के बीच पथराव, एसपी और एसडीपीओ ने संभाला मोर्चागिरिडीह

गिरिडीह में मुहर्रम के अखाड़े में बुधवार की देर रात दो समुदाय के बीच पथराव शुरू हुआ। घटना नगर थाना इलाके के पदम चौक और शिव मुहल्ले में हुआ। हालाकि पथराव कुछ पल में ही शांत हो गया। जानकारी मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ बिनोद रवानी भी तत्काल जानकारी मिलने के बाद पहुंचे। जबकि नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी पद्म चौक पहले से मौजूद थे। फिलहाल माहौल शांत हैं। और पद्म चौक में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात किए गए है। इस पथराव की घटना में एक युवक के घायल होने की बात सामने आई है। हालाकि इसकी पुष्ठि फिलहाल नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *