जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान को स्पोर्ट्स और कला के हब के रूप में विकसित करने की दिशा में विधायक सरयू राय ने पहल तेज कर दी है. शनिवार को यहां बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया.

इसमें विधायक सरयू राय के अलावे क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे. मौके पर विधायक सरयू राय ने बताया कि टाटा स्टील एवं उनके विधायक निधि के सौजन्य से इस परिसर को खेल के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी महीने यहां विभिन्न प्रकार के इंडोर- आउटडोर स्पोर्ट्स की शुरुआत होगी, ताकि यहां के युवाओं को बेहतर मंच मिले और वे खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रौशन कर सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *