जमशेदपुर के मानगो की कहकशा परवीन ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, नीट परीक्षा में 720 में 720 अंक हासिल कर पुरे भारत में किया शहर का नाम रौशन,

24 लाख एस्पायरेंट, 48000 सरकारी सीट और उसमें रैंक वन हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन इस कारनामे को कर दिखाया है जमशेदपुर के मानगो बागान शाही के रहने वाले फल विक्रेता मोहम्मद अब्बास और इब्राना बानो की छोटी बेटी कहकशा परवीन ने। कहकशां उर्फ मुस्कान ने अपनी शुरुआती तालीम गोविंद विद्यालय तमोलिया से हासिल की है उसके बाद उसने 12वीं की परीक्षा डीएवी बिस्टुपुर और फिर नीट की तैयारी कोटा एलेन से किया है। नीट की परीक्षा में उसने 720 में 720 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक वन प्राप्त किया। कहकशा ने इस उपलब्धि पर अपने पिता, मां और अपने भाई जफर और अजहर को इसका श्रेय दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *