केंद्रीय रेल मंत्री का चांडिल में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत। चांडिल रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास: अश्विनी वैष्णव

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का चांडिल स्टेशन में गाजे बाजे के साथ रांची के सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी उनके साथ चांडिल स्टेशन पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा चांडिल स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत साढ़े पांच करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। चांडिल स्टेशन पर तीन लिफ्ट की सुविधा होगी। उन्होंने कहा चांडिल नगर वासी भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने अनुसार स्टेशन का डिजाइन तैयार करें। रेलवे के पदाधिकारी आपको मदद करेंगे। चांडिल मंडल महामंत्री प्रभात कुमार पोद्दार ने चांडिल स्टेशन पर यात्री सुविधा को लेकर मांग पत्र सौंपा। चांडिल से जगन्नाथ चटर्जी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!